जींद : कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत


जींद, 24 सितंबर (हि.स.)। गांव खरकबूरा के निकट जींद-पटियाला नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। उचाना पुलिस ने गुरुवार काे मृतक के शव का जींद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। उचाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव करसिंधु निवासी मनदीप (30) बाइक सवार होकर बुधवार को जींद-पटियाला नेशनल हाइवे पर अपने घर की तरफ जा रहा था। उसी दौरान गांव खरकबूरा के निकट सामने से आ रही तेजरफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें मनदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना को अंजाम देकर चालक गाड़ी को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। राहगीरों ने उसे उचाना नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत देख जिला मुख्यालय अस्पताल जींद रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान मनदीप की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने गुरूवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story