जींद : एसयूवी गाड़ी ने बस से उतर रहे व्यक्ति को रौंदा

WhatsApp Channel Join Now
जींद : एसयूवी गाड़ी ने बस से उतर रहे व्यक्ति को रौंदा


जींद, 11 अगस्त (हि.स.)। नेशनल हाईवे 352 ए गांव चाबरी टोल प्लाजा के निकट पर बस से उतर रहे व्यक्ति को पीछे से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी कार ने टक्कर मार दी। जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के साथी की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव कलावती निवासी 29 वर्षीय दीपेंद्र फार्मास्यूटिकल कंपनी करनाल तथा सफीदों में काम करता था। वह गोहाना कि तरफ से आने वाली बस में घर लौट रहा था। गांव चाबरी टोल के पास वह बस रूकवा कर नीच उतर रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी गाड़ी ने दीपेंद्र को टक्कर मार दी और उसे रांैदती हुई निकल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दीपेंद्र को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक की पत्नी पहले तलाक ले चुकी है और सात वर्षीय इकलौती बेटी है। पुलिस ने मृतक के साथी देवेंद्र की शिकायत पर फरार एसयूवी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को जानकारी देते हुए सदर थाना के जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि मृतक फार्मास्यूटिकल कंपनी में काम करता था। बस से उतरते समय पीछे से तेजरफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story