पानीपत: होली खेलकर नहर में नहाने गया युवक पानी के साथ बहा

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: होली खेलकर नहर में नहाने गया युवक पानी के साथ बहा


पानीपत, 05 मार्च (हि.स.)। पानीपत में होली खेलने के बाद दिल्ली पैरलल नहर में नहाने गए एक युवक का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुट गई है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मृतक के मामा के लड़के सागर के अनुसार 18 वर्षीय कर्ण उसकी बुआ का लड़का है, जो यूपी का रहने वाला है और तीन महीने से उसउके पास रह रहा था।

बुधवार को होली खेलने के बाद दोपहर में कर्ण और उसका चचेरा भाई धनीराम नहाने के लिए नहर पर गए थे, नहर के किनारे नहाते वक्त अचानक कर्ण का पैर फिसल गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और देखते ही देखते पानी के बहाव में आंखों से ओझल हो गया। धनीराम ने तुरंत शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने सूचना मिलते ही गोताखोरों को मौके पर बुलाया। नहर में काफी दूर तक सर्च अभियान चलाया गया लेकिन गुरुवार की दोपहर तक भी कर्ण का कोई पता नही चल सका है। पुलिस ने आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story