जींद : कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत


जींद, 03 सितंबर (हि.स.)। गांव चाबरी टोल प्लाजा के निकट नेशनल हाईवे 152डी रेलवे पुल पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

गांव रावलधी, जिला चरखी दादरी निवासी प्रिंस (20) कार्यवश बुधवार को यमुनानगर गया हुआ था। वापसी के दौरान वह बाइक पर सवार होकर नेशनल हाइवे 152डी से अपने घर लौट रहा था। गांव चाबरी टोल प्लाजा के निकट रेलवे ओवरब्रिज पर रॉग साइड से आ रही तेज रफ्तार कार ने पिं्रस की बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें पिं्रस उछल कर रेलवे ब्रिज से गिर कर घायल हो गया। राहगीरों ने प्रिंस को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान प्रिंस की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने गुरूवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता सुरेंद्र की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story