करोड़ों के फर्जीवाड़े में कोटक महिंद्रा का रिलेशनशिप मैनेजर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 26 मार्च (हि.स.)। पंचकूला के कोटक महिंद्रा बैंक में हुए करीब डेढ सौ करोड़ के घोटाले में कार्रवाई करते हुए एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने कोटक महिंद्रा बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान दिलीप कुमार राघव के रूप में हुई है।

एसीबी प्रवक्ता ने गुरुवार को जारी जानकारी में बताया कि नगर निगम पंचकूला द्वारा कोटक महिंद्रा बैंक में लगभग 145 करोड़ से अधिक की 16 एफडीआर जमा कराई गई थीं, जिनकी परिपक्वता राशि लगभग 158 करोड़ थी। जांच के दौरान बैंक द्वारा उपलब्ध कराए गए रिकॉर्ड एवं नगर निगम के अभिलेखों में गंभीर अंतर पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि बैंक खातों में दर्शाई गई शेष राशि अपेक्षित राशि से काफी कम है। कुछ ऐसे अतिरिक्त बैंक खाते भी सामने आए हैं, जो निगम के आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज नहीं थे।

एससीबी के अनुसार जांच के दौरान आरोपी दिलीप कुमार राघव को गिरफ्तार किया गया है, जो घटना के समय कोटक महिंद्रा बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मुख्य आरोपियों के साथ साजिश कर नगर निगम पंचकूला को एफडीआर से संबंधित भ्रामक एवं गलत रिपोर्ट्स भेजीं, जिससे रिकॉर्ड में गंभीर खामियां पाई गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story