आप ने ठोकी चुनावी ताल, सोनीपत व अंबाला में प्रत्याशी उतारे

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़, 22 अप्रैल (हि.स.)। आम आदमी पार्टी ने भी हरियाणा के निकाय चुनाव में एंट्री कर दी है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने बुधवार को सूची जारी करते हुए बताया कि सोनीपत नगर निगम में पार्टी नेता सत्यवीर सिंह मेयर पद के प्रत्याशी होंगे। इसके अलावा पार्टी ने सोनीपत के वार्ड नंबर एक से योगेश, 17 से विकास, 19 से विकास दहिया तथा 22 से शेर मोहम्मद को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा अंबाला नगर निगम में सुखविंद्र सिंह को वार्ड नंबर चार, वार्ड नंबर छह से ज्योति, वार्ड नंबर 13 से अंशिका यादव तथा वार्ड नंबर 16 से हरनेक सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story