यमुनानगर: हरियाणा में विपक्ष की भूमिका निभा रही है आआपा:छिंदा

WhatsApp Channel Join Now
यमुनानगर: हरियाणा में विपक्ष की भूमिका निभा रही है आआपा:छिंदा




यमुनानगर, 19 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा में आम आदमी पार्टी ही एकमात्र लोगों की आवाज उठा रही है, प्रदेश में चल रहे हर मुद्दे की पुरजोर तरीके से लड़ाई लड़ रही है और पूरे प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभा रही है।

उक्त शब्द आआपा हरियाणा के प्रदेश सह सचिव युवा रघुबीर सिंह छिन्दा ने परिवार जोड़ो अभियान के तहत मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहे। उन्होंने यह भी बताया की आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेश के 49 लाख परिवारों से परिवार जोड़ो अभियान के तहत सीधा जुड़ेगी और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को बताएगी।

उन्होंने कहा कि इस परिवार जोड़ो अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को दिल्ली और पंजाब के अंदर जिस तरह से सरकार काम कर रही है उससे भी लोगों को अवगत कराना है। जिससे कि जो सुविधा इन प्रदेशों के अंदर लोगों को मिल रही हैं हरियाणा प्रदेश के अंदर सरकार बनने पर हरियाणा के लोगों को भी मिले।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के अंदर कोई भी राजनीतिक दल लोगों को मुद्दों को लेकर सड़कों पर नहीं उतरा। सिर्फ एक आआपा का कार्यकर्ता ही सत्ता पक्ष के खिलाफ उनके अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रहा है और बहुत जल्द पूरे प्रदेश में परिवार जोड़ो अभियान के तहत लोग आआपा को अपना पूर्ण समर्थन देंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/अवतार

Share this story