हिसार पहुंचने पर ग्रैपलिंग टीम धुरंधर का जोरदार स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
हिसार पहुंचने पर ग्रैपलिंग टीम धुरंधर का जोरदार स्वागत


हिसार, 05 जून (हि.स.)। असम के गुवाहाटी स्थित भोगेश्वरी फूंकनानी इंदौर स्टेडियम

में हुए राष्ट्रीय ग्रैपलिंग खेल में हिसार के 9 खिलाड़ियों ने पदक जीतें हैं। इननमें

8 खिलाड़ी सूर्यनगर से व एक खिलाड़ी 12 क्वार्टर

से हैं। पदक जीतकर हिसार पहुंचने पर खिलाड़ियों का हुआ जोरदार स्वागत किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता व बच्चों की टीम हेड नीलम सैनी ने शुक्रवार काे कहा कि हमारे बच्चों

ने यहां तक आने के लिए बहुत मेहनत की है। वो पूरी कोशिश करेगी कि बच्चों को और आगे

तक लेकर जाएं ताकि सिर्फ हिसार का ही नहीं भारत का नाम भी ऊंचा कर सके। उन्होंने बताया

कि कोच समीर व उन्होंने बच्चों को आगे लाने के लिए पुरजोर प्रयास किए और उनकी मेहनत

रंग भी लाई। बच्चों ने खेलने जाते समय अपने कोचों से वादा किया था कि वे मैडल लेकर

आएंगे और उन्होंने अपना वादा निभाया भी। नीलम सैनी ने बताया कि खिलाड़ियों में कार्तिक,

पुनीत, अंशु, ईशांत, मुखरित, परमीत, देव, गुरप्रीत व अभय शामिल हैं। इस मौके पर समााजसेवी

वीर सिंह ख्यालिया भी पहुंचे उन्होंने बच्चों को आर्शीवाद देते हुए कहा बच्चों को आगे

ले जाने में वह हरसंभव मदद करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story