हांसी : चानौत में ग्रामीणों ने बनाई दो किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई

WhatsApp Channel Join Now
हांसी : चानौत में ग्रामीणों ने बनाई दो किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई


हांसी : चानौत में ग्रामीणों ने बनाई दो किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई


सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ निकाला ट्रैक्टर मार्च

चानौत में पानी की मांग पर धरना जारी

हांसी, 04 जुलाई (हि.स.)। बरवाला रोड स्थित गांव चानौत में पीने के पानी की

मांग पर चल रहे आंदोलन के 50 दिन पूरे होने पर ग्रामीणों ने अपने संघर्ष को और तेज

करते हुए धरनास्थल से गांव के जलघर तक करीब दो किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई। मानव

श्रृंखला में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया।

इस दौरान महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मानव श्रृंखला के माध्यम से ग्रामीणों ने शनिवार काे सरकार और प्रशासन तक अपनी मांग पहुंचाने

का प्रयास किया। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक गांव को स्थायी पेयजल व्यवस्था

से नहीं जोड़ा जाता, तब तक उनका धरना, आंदोलन और प्रदर्शन जारी रहेगा।

इसके बाद ग्रामीणों ने सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ जलघर से लेकर धरनास्थल तक

ट्रैक्टर मार्च निकाला। ट्रैक्टर मार्च में ट्रैक्टरों पर सवार किसान और ग्रामीण हाथों

में बैनर व झंडे लेकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। पूरे मार्च के

दौरान गांव और आसपास के क्षेत्र में आंदोलन का प्रभाव साफ दिखाई दिया।

धरनास्थल पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले 50 दिनों से ग्रामीण शांतिपूर्ण तरीके

से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं

निकला है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द गांव को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने और

लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी

दी कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा,

जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story