जींद : फिजिक्स प्राध्यापक पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
जींद : फिजिक्स प्राध्यापक पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपित गिरफ्तार


जींद, 24 जुलाई (हि.स.)। थाना शहर नरवाना पुलिस ने शिक्षक पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपितों को शुक्रवार काे गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

थाना शहर नरवाना के प्रभारी निरीक्षक पूर्णदास ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि वह डीएवी सेंचरी पब्लिक स्कूल नरवाना में लेक्चरर के पद पर कार्यरत है। गत 21 जुलाई को स्कूल के ही 12 वीं कक्षा के छात्र गांव हथो निवासी आशीष ने उसके फोन पर व्हाट्सअप कॉल कर जान से मारने की धमकी दी थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपने घर जा रहा था। रास्ते में आशीष तथा उसके दोस्तों ने पीछे से चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपित अपने साथियों के साथ फरार हो गया।

राहगीरों ने उसे नरवाना नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए हायर इंस्टीच्यूट रेफर कर दिया था। पुलिस ने घायल प्राध्यापक की शिकायत पर आशीष को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया था। तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर गांव हथो निवासी आशीष व रमनदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story