हिसार : तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव व संप्रभुता का प्रतीक : डॉ. सोनल बिश्नोई

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : तिरंगा देश की एकता, अखंडता, गौरव व संप्रभुता का प्रतीक : डॉ. सोनल बिश्नोई


गुरु गोरखनाथ राजकीय कॉलेज में एनएसएस विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा

यात्रा

हिसार, 14 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में यहां के गुरु गोरखनाथ

जी राजकीय कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के विद्यार्थियों द्वारा शुक्रवार काे देशभक्ति

और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा को कॉलेज की वरिष्ठ

प्राध्यापिका डॉ. सोनल बिश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा के दौरान

विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के

जयघोष लगाए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इस अवसर पर डॉ. सोनल बिश्नोई ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

देते हुए कहा कि आजादी हमें अनगिनत वीर शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के बाद मिली

है। देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों

को सदैव याद रखना और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य

है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता,

अखंडता, गौरव और संप्रभुता का प्रतीक है।

कॉलेज प्राचार्या डॉ. अंजू चौधरी के निर्देशन में निकाली गई इस तिरंगा यात्रा

में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता

और भाईचारे का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर

अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्र की एकता व अखंडता को मजबूत

बनाने का आह्वान किया।कॉलेज परिसर से निकली यह तिरंगा यात्रा क्षेत्र में देशभक्ति

का संदेश देते हुए आगे बढ़ी। विद्यार्थियों के उत्साह और देशभक्ति के नारों ने वातावरण

को पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। आयोजन ने विद्यार्थियों में राष्ट्रीय

भावना, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत किया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, डॉ. सुरेन्द्र कुमार, डॉ.

मोनिका यादव व डॉ. मोनिका मूंड सहित अन्य स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story