जींद : कांग्रेस सरकार में न्यूनतम मजदूरी देश में सबसे ज्यादा थी : दीपेंद्र हुड्डा

WhatsApp Channel Join Now
जींद : कांग्रेस सरकार में न्यूनतम मजदूरी देश में सबसे ज्यादा थी : दीपेंद्र हुड्डा


जींद, 15 नवंबर (हि.स.)। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार गरीब विरोधी, किसान विरोधी, मजदूर विरोधी और जन विरोधी है। क्योंकि ये सरकार जन भावना से बनी सरकार नहीं बल्कि मैनेजमेंट, चुनाव आयोग, काले धन के दुरुपयोग और वोट चोरी से बनी हुई सरकार है। जन भावना प्रदेश में बदलाव चाहती थी लेकिन उस जन भावना को हरा कर बीजेपी ने सरकार बनाई है।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा रविवार को जाट धर्मशाला में आयोजित इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह मौजूद रहे। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में 10 साल तक न्यूनतम मजदूरी देश में सबसे ज्यादा थी और हमने हर साल मिनिमम वेज बढ़ाया। हर साल इसका रिविजन होता था। बीजेपी सरकार के 11 साल में एक बार भी महंगाई के मुकाबले इसका रिविजन तक नहीं हुआ। कांग्रेस सरकार के समय यूनियंस को रजिस्ट्रेशन की आजादी थी।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि बीजेपी सरकार ने देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर दिया। आज प्रदेश में बुरा हाल है, मजदूरों को बेतहाशा महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। हर वर्ग बीजेपी सरकार से दुखी है। आज चीनी का दाम आसमान पर पहुंच गया है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार में 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि 12 साल में बीजेपी सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। हरियाणा की भाजपा सरकार ने हजारों गेस्ट टीचरों को आधी रात घरों से उठा कर और महिला शिक्षिकाओं को हिरासत में लेकर अपनी तानाशाही का चेहरा उजागर कर दिया है। प्रदेश का भविष्य संवारने वाले शिक्षकों को सम्मान नहींए पुलिसिया प्रताडऩा मिल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777571 Articles

Share this story