हिसार : आजाद नगर वार्ड 19 में दिव्यांग बच्चों के लिए बनेगा विशेष पार्क

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : आजाद नगर वार्ड 19 में दिव्यांग बच्चों के लिए बनेगा विशेष पार्क


निगमायुक्त ने निरीक्षण कर लिया कार्यों का जायजा

हिसार, 26 फरवरी (हि.स.)। नगर निगम आयुक्त नीरज

ने वार्ड 19 के आज़ाद नगर स्थित नरेन्द्र शर्मा मेमोरियल पार्क का निरीक्षण कर विकास

कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने पार्क में चल रहे निर्माण और सौंदर्यीकरण

कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि पार्क में दिव्यांग बच्चों

के लिए एक विशेष पार्क विकसित किया जा रहा है। इस विशेष सुविधा के अंतर्गत बच्चों के

बैठने के लिए सुरक्षित स्थान, विशेष रूप से डिजाइन किए गए झूले, वॉकिंग ट्रैक तथा सुरक्षा

के लिए जाली लगाने का कार्य प्रगति पर है। निगमायुक्त ने संबंधित ठेकेदार को निर्देश

देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण

किए जाएं।

निरीक्षण के उपरांत निगमायुक्त ने गुरुवार काे पार्क में

मौजूद क्षेत्रवासियों समस्याएं सुनीं। स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटवाने

की मांग रखी, जिससे आवागमन में हो रही परेशानी को दूर किया जा सके। साथ ही पार्क में

बेंच लगाने का आग्रह किया गया, ताकि बुजुर्गों और महिलाओं को बैठने की समुचित सुविधा

मिल सके। क्षेत्रवासियों ने बेसहारा पशुओं की समस्या भी उठाई और उन्हें पकड़वाकर क्षेत्र

से हटाने की मांग की।

पार्षद सत्यवान पानू ने फायर ब्रिगेड कार्यालय

के पास बस क्यू शेल्टर का निर्माण करवाने की मांग रखी। निगमायुक्त ने इन मांगों पर

संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों ने निगमायुक्त के पार्क में पहुंचकर

निरीक्षण करने और उनकी समस्याएं सुनने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई

कि निगम प्रशासन के सक्रिय प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और

मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा।

निरीक्षण के दौरान पार्षद सत्यवान पानू, कार्यकारी

अभियंता अमित कौशिक, एमई कर्मपाल सिंधू, जेई सुमित नुनाच, जेई राकेश, जेई मंजीत हुड्डा,

जेई कुलदीप सरोहा तथा गार्डन सुपरवाइजर नरेन्द्र श्योराण मौजूद रहे। इसके अलावा आज़ाद

नगर व्यापार मंडल के प्रधान मांगेराम खिचड़, सुभाष ढिल्लो, बलवान सिंह, सुभाष वर्मा,

डॉ. रविन्द्र नागर, रतन बुडगुज्जर, धर्मबीर किरमारा, रमेश, केलापति राहीवाल, सतबीर

माथूर, विनोद, राजेन्द्र झांझड़िा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौके पर मौजूद

रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story