हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर हुई सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर हुई सम्मानित


हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में मिला सम्मान, 10 हजार रुपये की

नकद राशि भी प्रदान

हिसार, 21 जुलाई (हि.स.)। यहां के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग की सहायक प्रोफेसर

डॉ. प्रियंका दलाल ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर

पर रोशन किया है। उन्हें हैदराबाद में आयोजित प्रतिष्ठित वायरलेस एंटीना एंड माइक्रोवेव

संगोष्ठी (वैम्स 2026) के दौरान ‘वैम्स सोसाइटी उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार 2026’ से अलंकृत

किया गया। इस गौरवमयी उपलब्धि के तहत डॉ. दलाल को प्रशस्ति पत्र के साथ 10 हजार रुपयेे

की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने मंगलवार काे डॉ. प्रियंका दलाल को इस

शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की राष्ट्रीय उपलब्धियां

न केवल संस्थान का मान बढ़ाती हैं, बल्कि अन्य संकाय सदस्यों को भी शोध और शिक्षा के

क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित करती हैं। कुलपति ने विश्वविद्यालय

के सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे प्रतिष्ठित व्यावसायिक संस्थाओं में सक्रिय भागीदारी

निभाएं तथा अनुसंधान व शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई दिशा दें।

उल्लेखनीय है कि डॉ. प्रियंका दलाल वर्ष 2022 से वैम्स सोसाइटी में कार्यकारी

समिति की सदस्य और मेंबरशिप चेयर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने सोसाइटी

के तकनीकी विस्तार और गतिविधियों को गति देने में अहम योगदान दिया है। इस अवसर पर डीन

ऑफ कॉलेजेस प्रो. विनोद छोकर, डीन फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी प्रो. एचसी

गर्ग तथा इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. रमनीश

ने भी डॉ. प्रियंका दलाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story