हांसी: हत्या के मामले में फरार आरोपी की सूचना देने वाले को पांच हजार इनाम घोषित

WhatsApp Channel Join Now
हांसी: हत्या के मामले में फरार आरोपी की सूचना देने वाले को पांच हजार इनाम घोषित


आईजी के आदेश पर हांसी पुलिस ने की घोषणा

हांसी, 06 जून (हि.स.)। थाना सदर हांसी में दर्ज एनएच-10 मार्केट स्थित जॉकी

शोरूम के मैनेजर सूरज जैन की हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी साहिल बामल

पर पुलिस ने पांच हजार का नकद इनाम घोषित किया है। आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने

या पुख्ता सूचना देने वाले को यह इनाम दिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शनिवार काे बताया कि एनएच -10 मार्केट स्थित जॉकी शोरूम

के मैनेजर की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी साहिल बामल को पकड़ने के लिए रेंज के

पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह के आदेश पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है।

वांछित आरोपी की पहचान हिसार निवासी साहिल बामल के रूप में हुई है। वह सूरज जैन हत्या

केस में वांछित है और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस वांछित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही

है। पुलिस की 6 टीमों द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही

तकनीकी माध्यमों से भी उसकी तलाश जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story