सिरसा: जेल लोक अदालत में एक बंदी रिहा

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: जेल लोक अदालत में एक बंदी रिहा


सिरसा, 18 मार्च (हि.स.)। सिरसा जिला जेल में जे लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें एक बंदी को रिहा किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बुधवार को बताया कि जेल लोक अदालत में तीन मामलों की फाइलें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से एक मामले का निपटारा करते हुए बंदी को रिहा किया गया। उन्होंने बताया कि जेल लोक अदालत का आयोजन प्रत्येक माह दो बार किया जाता है, जो माह के प्रथम एवं तृतीय बुधवार को आयोजित होती है। इस लोक अदालत का उद्देश्य छोटे मामलों में लंबे समय से जेल में बंद बंदियों को शीघ्र न्याय प्रदान करते हुए उन्हें रिहा करना है।

फील्ड ट्रेनर्स को दी हाउस लिस्टिंग एप की जानकारी

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर सिरसा के पंचायत भवन में आयोजित फील्ड ट्रेनर्स की कार्यशाला में बुधवार को प्रतिभागियों को हाउस लिस्टिंग एप से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का लेआउट मैप तैयार करना, हाउस लिस्टिंग एप पर डाटा दर्ज करना तथा सर्वे के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों को विस्तार से समझाया गया। कार्यशाला में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर हिमांशु और एसोसिएट प्रोफेसर एवं मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र कुमार ने फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना की पूरी प्रक्रिया के विभिन्न चरणों से अवगत कराया। विशेष रूप से लेआउट मैप बनाने की विधि पर जोर दिया गया, ताकि प्रत्येक क्षेत्र का सटीक और व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार किया जा सके। साथ ही, प्रतिभागियों को हाउस लिस्टिंग एप इंस्टॉल करने, आईडी बनाने, लॉगिन करने और उसे सही तरीके से संचालित करने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान एप के काम करने का तरीका, डाटा सबमिट करने की प्रक्रिया और त्रुटियों से बचाव के उपाय भी विस्तार से बताए गए। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि डिजिटल माध्यम से जनगणना को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाया जा रहा है, इसलिए सभी ट्रेनर्स को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना आवश्यक है।

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story