हिसार : मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री का देशवासियों से सीधे संवाद का माध्यम : रणबीर गंगवा

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री का देशवासियों से सीधे संवाद का माध्यम : रणबीर गंगवा


कैबिनेट मंत्री ने न्याणा में कार्यकर्ताओं संग सुना कार्यक्रम, शिव गौशाला

परिसर और लाइब्रेरी में पौधारोपण किया

हिसार, 25 अक्टूबर (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने रविवार को गांव

न्याणा में बूथ नंबर 96 के समीप स्थित गौशाला परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय

नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण

सुना। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से देशभर में हो रहे सकारात्मक बदलावों,

जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम

नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशवासियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने

का सशक्त माध्यम है। यह कार्यक्रम समाज में हो रहे प्रेरणादायी कार्यों, जनसेवा के

उत्कृष्ट प्रयासों और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने

कहा कि इस तरह के संवाद देशवासियों को सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने और राष्ट्र

निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।

‘मन की बात’ कार्यक्रम के उपरांत

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने शिव गौशाला समिति परिसर और गांव न्याणा की लाइब्रेरी

में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से

अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। केवल पौधे

लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और उचित देखभाल सुनिश्चित करना भी उतना

ही जरूरी है।

इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने हिसार में आमजन की समस्याएं सुनीं

और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संबंधित लोगों से जानकारी ली। उन्होंने मौके

पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं का शीघ्र

और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, रणधीर सिंह धीरू, शिव गौशाला समिति

के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित

रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766505 Articles

Share this story