हिसार : तुड़ा ढुलाई के विवाद में युवक की छाती में घोंपा चाकू, दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : तुड़ा ढुलाई के विवाद में युवक की छाती में घोंपा चाकू, दो गिरफ्तार


बालसमंद-गालड़ रोड पर पिकअप रुकवाकर किया था हमला

हिसार, 13 नवंबर (हि.स.)। बालसमंद-गालड़ रोड पर

तुड़ा ढुलाई के विवाद में एक युवक की छाती में चाकू घोंपकर जानलेवा हमला करने के मामले

में सदर थाना पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान

के चूरू जिले के गालड़ निवासी रोहित व अजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी

निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया काले रंग का चाकू कवर सहित और महिंद्रा

पिकअप गाड़ी बरामद की है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें

जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, गत रात बालसमंद-गालड़

रोड पर एक पिकअप गाड़ी खड़ी होने की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि राजस्थान

के चूरू जिले की सादपुरा ढाणी निवासी रोहिताश पर कुछ लोगों ने हमला किया था। तुड़ा

ढुलाई को लेकर हुए विवाद और पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों की उसके साथ कहासुनी हुई

थी।

घायल के भाई सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में

बताया कि चंदन नगर के पास तुड़े को लेकर आरोपियों की रोहिताश के साथ कहासुनी हुई थी।

इस दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद रात को जब रोहिताश

अपनी पिकअप गाड़ी से जा रहा था तो आरोपियों ने रास्ते में उसकी गाड़ी रुकवा ली और उसके

साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान रोहित उर्फ धोनी ने रोहिताश की छाती पर चाकू से वार

कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोहिताश को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया,

जहां उसकी सर्जरी की गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ

विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। चौकी बालसमंद की टीम ने सहायक उप निरीक्षक

प्रदीप के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और महिंद्रा पिकअप

गाड़ी बरामद की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776518 Articles

Share this story