पानीपत: घर के बाहर का स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: घर के बाहर का स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी


पानीपत: घर के बाहर का स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी


पानीपत, 09 अगस्त (हि.स.)। पानीपत के सेक्टर सात में चाेराें ने लैपटाॅप में साफ्टवेयर की मदद से घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी को अनलाॅक करके चाेरी कर लिया। घटना की पूरी रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरों ने गाड़ी का जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम भी उखड़ फेंका।

सेक्टर सात निवासी दीपक ने बताया कि उनके साले सुधीर कुमार निवासी रोहतक ने स्कॉरर्पियो खरीदी थी, जिसे पिछले करीब एक साल से दीपक ही इस्तेमाल कर रहे थे।

शनिवार शाम को दीपक अपना काम खत्म कर घर लौटे और रोजाना की तरह गाड़ी को घर के ठीक सामने पार्क कर दिया था। आधी रात में एक सफेद रंग की ऑल्टो कार में सवार होकर आए चोरों ने सबसे पहले गली का चक्कर लगाया और स्थिति का जायजा लेकर चले गए करीब एक घंटे बाद चोर दोबारा आए। उन्होंने सबसे पहले स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ा। इसके बाद एक चोर ने ड्राइविंग सीट पर बैठकर लैपटॉप की मदद से गाड़ी का डिजिटल लॉक हैक कर दिया चोर ने बोनेट खोला और महज एक मिनट के भीतर गाड़ी के सुरक्षा सिस्टम को पूरी तरह अनलॉक कर दिया। स्कॉर्पियो को लेकर मौके से फरार हो गए।

चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों को गाड़ी में लगा जीपीएस ट्रैकर को सेक्टर छह के पास ताऊ देवी लाल पार्क के नजदीक पहुंचकर चोरों से उखाड़कर फेंक दिया, ताकि पुलिस या मकान मालिक उनकी लोकेशन को ट्रैक न कर सकें। पीड़ित दीपक की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ओर सीसीटीवी फुटेज की मदद से सफेद ऑल्टो कार तथा हाईटेक गिरोह का सुराग लगाने में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story