इसरो में वैज्ञानिक बनी हिसार की बेटी,गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
इसरो में वैज्ञानिक बनी हिसार की बेटी,गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत


माता-पिता के संघर्ष और प्रेरणा को दिया सफलता का श्रेय

देश के लिए काम कर गांव का नाम रोशन करूंगी : साक्षी

हिसार, 27 नवंबर (हि.स.)। सिवानी क्षेत्र के गांव बड़वा गांव की बेटी साक्षी

शर्मा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक पद पर चयनित होकर गांव

और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। इसरो

में चयन के बाद पहली बार गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार काे उसका जोरदार स्वागत किया। इस

दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन

किया तथा उपलब्धि पर गर्व जताया।

साक्षी शर्मा गांव बड़वा निवासी मामराज शर्मा की पुत्री हैं। उनके पिता शिक्षा

विभाग में कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं और 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।

साक्षी वर्तमान में केरल के तिरुवनंतपुरम में पढ़ाई कर रही हैं। हाल ही में उनका चयन

इसरो में वैज्ञानिक पद पर हुआ है। वह जल्द ही संस्थान में अपनी सेवाएं शुरू करेंगी।

इस अवसर पर साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और अपने प्रेरणास्रोतों

को दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने और पढ़ाई करने के लिए

प्रोत्साहित किया। उन्होंने शिक्षा के लिए हरसंभव अवसर उपलब्ध करवाए, जिसके चलते वह

इस मुकाम तक पहुंच सकीं। उनके माता-पिता और शिक्षक ही उनकी सफलता की असली प्रेरणा हैं।

साक्षी ने कहा कि उन्हें इस बात की विशेष खुशी है कि उनका जन्म

बड़वा जैसे गांव में हुआ और आज उन्हें देश के प्रतिष्ठित संस्थान इसरो में वैज्ञानिक

के रूप में काम करने का अवसर मिला है। वह पूरी मेहनत और लगन से देश के लिए काम करेंगी

और अपने गांव व क्षेत्र का नाम और ऊंचा करने का प्रयास करेंगी।

इस मौके पर समाजसेवी ज्ञानी राम शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी प्रेम

किंगर, सूर्यमणि भट्ट, कुलदीप सिहाग, जयदेव सेन, प्रहलाद शर्मा, अशोक शर्मा, सुभाष

बड़वा, प्राचार्य दलीप शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784351 Articles

Share this story