जींद : हड़ताल के बाद भी आग बुझाने पहुंचे दमकल विभाग कर्मचारी, निभाया नैतिक फर्ज

WhatsApp Channel Join Now
जींद : हड़ताल के बाद भी आग बुझाने पहुंचे दमकल विभाग कर्मचारी, निभाया नैतिक फर्ज


जींद : हड़ताल के बाद भी आग बुझाने पहुंचे दमकल विभाग कर्मचारी, निभाया नैतिक फर्ज


जींद, 25 अप्रैल (हि.स.)। उचाना शहर के सबसे भीड़ वाले डाकघर रोड पर स्थित एसबीआई बैंक के मेन गेट पर रखे जनरेटर में शनिवार को अचानक आग लगने से बैंक के साथ-साथ आसपास क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। जनरेटर के अंदर डीजल का टैंक होने के चलते बड़ा हादसा होने का डर लोगों में बन गया। बैंक से कुछ दूरी पर स्थित फायर ब्रिगेड के कच्चे कर्मचारी हड़ताल पर थे।

आग लगने की सूचना मिलने पर हड़ताल पर होने के बावजूद भी 12 कर्मचारी बैंक में आग बूझाने पहुंचे। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी है लेकिन वो मौके पर नहीं थी। यहां पर दुकानदारों, राहगीरों के सहयोग से दमकल विभाग कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फायर आपरेटर सुरेश जनरेटर में लगी आग को बुझाने के लिए जनरेट की खिड़की खोले लगा तो आग से उसका हाथ झुलस गया। कई देर की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग लगने से जनरेटर जलकर राख हो गया।

फायर आपरेटर उचाना सुरेश कुमार ने बताया कि जो बैंक का कर्मचारी आग की सूचना देने आया था। मानव सेवा को देखते हुए बैंक गेट पर सभी 12 कर्मचारी पहुंचे। वहां आरओ पानी की गाड़ी बाजार में आई हुई थी। उसका सहारा लिया जो आस पड़ोस के लोगों, दुकानदारों की सहायता से आग बुझाई गई। जो जनरेटर है वो तो बिल्कुल खत्म हो चुका है। वहीं शनिवार को टायरों से भरे ट्रक जो (फैक्ट्री में जालने के लिए) गुजरात से जींद शहर की तरफ आ आ रहा था। गांव ईक्कस के निकट शनिवार को बरवाला रोड पर अचानक से ट्रक में आग भड़क उठी। चालक तत्काल ट्रक से बाहर निकलने में कामयाब हो गया और स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story