सिरसा: रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत
सिरसा, 16 नवंबर (हि.स.)। जिले के गांव खाईशेरगढ़ में रोटावेटर की चपेट में आने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। शव का सोमवार को सिरसा के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। किसान निहाल सिंह रविवार देर शाम को अपने खेत में टै्रक्टर के पीछे रोटावेटर लगाकर जमीन की जुताई कर रहा था। निहाल सिंह के पिता दलबीर सिंह भी टै्रक्टर पर बैठे थे।
जुताई करते समय अचानक संतुलन बिगडऩे के कारण दलवीर सिंह ट्रैक्टर से नीचे गिर गए औरे रोटावेटर के नीचे आ गए। पिता को गिरता देख निहाल सिंह ने तुरंत ट्रैक्टर रोकाकर शोर मचाया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दलवीर सिंह को रोटावेटर के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर ओढ़ां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल सिरसा में पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

