हिसार : डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर, 19 घायल

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर, 19 घायल


हिसार : डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर, 19 घायल


गलत दिशा से आ रहे डंपर की टक्कर से डिवाइडर से टकराई पिकअप

कई महिलाएं उछलकर आपस में टकराईं; डंपर चालक फरार

हिसार, 27 नवंबर (हि.स.)। जिले में ढंडूर पुल पर पिकअप और डंपर के बीच हुई

जोरदार टक्कर में पिकअप सवार करीब 19 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर

लगते ही पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। अचानक लगे तेज झटके से वाहन में

सवार महिलाएं उछलकर एक-दूसरे से टकरा गईं। कई महिलाएं बेहोश हो गईं, जबकि अन्य के सिर,

हाथ और शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोटें आईं। हादसे के बाद पिकअप में चीख-पुकार मच

गई। सभी घायलों को नागरिक अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

पिकअप चालक कुलदीप ने बताया कि शुक्रवार सुबह परिवार के लोग एक बुजुर्ग महिला

के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए कुंला गांव जा रहे थे। जब वे ढंडूर पुल से नीचे

उतर रहे थे तो सामने से गलत दिशा में आ रहे डंपर ने उनकी पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर

इतनी जबरदस्त थी कि चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप डिवाइडर से जा टकराई।

पिकअप में सवार महिलाओं के अनुसार हादसे के समय सभी लोग वाहन में बैठे थे।

अचानक जोरदार झटका लगा और सवारियां एक-दूसरे से टकराकर घायल हो गईं। कुछ महिलाएं बेहोश

हो गईं, जबकि कई को सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आईं। हादसे

के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। नागरिक अस्पताल में राजेश, राजकरण,

शरबती, अंगूरी, प्रहलाद, गुड्डी, सुमित्रा, निर्मला और धोला देवी समेत अन्य लोगों का

उपचार चल रहा है। वहीं, पिकअप चालक कुलदीप और जगदीश सहित कुछ अन्य घायलों को निजी अस्पतालों

में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू

कर दी। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784272 Articles

Share this story