जींद : साइबर ठगों ने बैंक प्रबंधक समेत दो को लगाया सवा तीन लाख का चूना

WhatsApp Channel Join Now
जींद : साइबर ठगों ने बैंक प्रबंधक समेत दो को लगाया सवा तीन लाख का चूना


जींद, 23 जुलाई (हि.स.)। जिला में अलग-अलग लोगों को साइबर ठगों ने अपना शिकार बनाते हुए सवा तीन लाख रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अर्बन एस्टेट निवासी अशीष ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि वह पीएनबी बैंक में बतौर मैनेजर डयूटीरत है। गत 21 जुलाई को उसके फोन पर कॉल आई। जिसने बताया कि एचएसबीसी बैंक की तरफ से बात कर रहे है। आपके क्रेडिट कार्ड पर ऑफर है। जिसकी वेरीफिकेशन की जानी है। जिसके बाद बात करने वाले व्यक्ति ने उसके पास लिंक भेज दिया। जिसको उसने ओपन कर लिया।

कुछ देर बाद उसके खाते से रुपये निकालने जाने का संदेश आए। उसके पीएनबी बैंक खाते के क्रेडिट कार्ड से 50 हजार 839 तथा 83 हजार 738 रुपये कट गए। जबकि उसने न तो कोई ओटीपी शेयर किया और न ही उसने कोई जानकारी दी। बावजूद इसके उसके खाते से एक लाख 34 हजार 577 हजार रुपये गायब हो गए। साइबर थाना के जांच अधिकारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आशीष की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फोन हैक कर खाते से एक लाख 96 हजार निकाले

सफीदों निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गत 21 जुलाई को कैथल से अपने घर आ रहा था। रास्ते में उसके फोन की स्क्रीन अपने आप ऑफ होने लगी। काफी समय तक कोशिश करने के बाद फोन ऑन होकर चालू हुआ। पूर्व में 20 जुलाई को भी उसी प्रकार फोन की स्क्रीन अपने आप ऑफ हो गई थी। जिसे उसने गंभीरता से नही लिया था।

शक होने पर उसने अपने एसबीआई बैंक खाते को ऑनलाइन जांचा तो उसके खाते से 20 जुलाई को उसके खाते से 98 हजार रुपये तथा 21 जुलाई को भी 98 हजार रुपये निकाले गए थे। हैरानी इस बात है कि उसके पास न तो कोई कॉल आई और न ही कोई ओटीपी मांगा गया। उसने कोई लिंक भी शेयर नही किया और न ही खाते से रुपये गायब होने का संदेश आया। बावजूद इसके उसके खाते से एक लाख 96 हजार रुपये गायब हो गए। साइबर थाना के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने विकास की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story