हिसार : दिव्यांग मतदाताओं के लिए मददगार बनेगा सक्षम ऐप

हिसार : दिव्यांग मतदाताओं के लिए मददगार बनेगा सक्षम ऐप
WhatsApp Channel Join Now
हिसार : दिव्यांग मतदाताओं के लिए मददगार बनेगा सक्षम ऐप


दिव्यांगजनों की सहूलियत को देखते हुए बनाया गया सक्षम ऐप का इंटरफेस

हिसार, 13 मई (हि.स.)। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। दिव्यांगजनों के लिए मताधिकार का उपयोग सहज व सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सक्षम ऐप बनाया है। यह ऐप दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए एक उपकरण है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रदीप दहिया ने सोमवार को बताया कि दिव्यांगजन चुनाव से जुड़ी विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इस ऐप का उपयोग कर सकते हैं। सक्षम ऐप के इंटरफेस को दिव्यांगजनों की जरूरतों के अनुकूल बनाया गया है। सक्षम ऐप के माध्यम से दिव्यांग वोटर मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने के अलावा पोलिंग बूथ की लोकेशन, बूथ तक आवागमन के लिए व्हीलचेयर के लिए अनुरोध कर सकता है।

नए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण, वोटर कार्ड में सुधार, वोटर कार्ड को आधार से जुड़वाने या चुनावी प्रक्रिया से संबंधित अन्य प्रकार की सेवाओं के लिए भी अपील कर सकता है। यहां तक कि वह चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकता है। इस सक्षम ऐप को गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप खुलते ही वोटर रजिस्ट्रेशन, पोलिंग बूथ पर सुविधाएं, वोटर कार्ड से संबंधित जानकारी और सूचना एवं शिकायत का ऑप्शन आएगा। इसके उपरांत अन्य सुविधाओं के लिए भी ऐप का उपयोग किया जा सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/सुमन/संजीव

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story