जींद : खेत में करंट लगने से 10वीं के स्टूडेंट की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : खेत में करंट लगने से 10वीं के स्टूडेंट की मौत


जींद, 24 नवंबर (हि.स.)। खरकरामजी गांव में मंगलवार सुबह खेत में करंट लगने से दसवीं क्लास के 16 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। नागरिक अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

खरकरामजी गांव निवासी सुनील खेती बाड़ी का काम करता है और मंगलवार को उसका बेटा नमन खेत में किसी काम से गया था। यहां खुले पड़े सबमर्सिबल के स्टार्टर को वह बंद करने लगा, तो अचानक उसे करंट लग गया। उसके साथ एक पड़ोसी का लड़का भी था। उसने शोर मचाया, तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और नमन को करंट से छुड़वाया। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नमन सुनील का इकलौता बेटा था। नमन की एक छोटी बहन हैं। माता-पिता का इकलौता चिराग अब इस दुनिया में नहीं रहा। बताया जा रहा है कि नमन पढ़ाई के साथ स्वीमिंग का अभ्यास भी करता था। मामले के जांच अधिकारी राजेंद्र ने बताया कि युवक को करंट लगने की सूचना मिली थी। 16 वर्षीय नमन दसवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782652 Articles

Share this story