फरीदाबाद में पल्ला पुल के पास मिला दस फुट लंबा अजगर

WhatsApp Channel Join Now
फरीदाबाद में पल्ला पुल के पास मिला दस फुट लंबा अजगर


फरीदाबाद, ३ अक्टूबर (हि.स.)। फरीदाबाद में पल्ला थाना क्षेत्र में आगरा नहर पर बने नए पल्ला पुल के पास करीब १० फुट लंबा अजगर मिलने से अफरा-तफरी मच गई। अजगर वहां पर खड़ी एक पिकअप गाड़ी में घुस गया। इस दौरान अजगर ने गांव के अंदर घुसने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने डंडे की सहायता के घुसने नहीं दिया। जानकारी के अनुसार करीब १० फुट लंबा अजगर नहर के इलाके से निकलकर सडक़ पर आ गया। जिसके बाद वह रोड़ पर फुटपाथ पर खड़ी एक पिकअप गाड़ी के नीचे के हिस्से में घुस गया। अजगर को गाड़ी के नीचे घुसते हुए किसी ने देख लिया। जिसके बाद वहां पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोग ने जैसे- तैसे करके उसको गाड़ी के नीचे के बाहर निकाल दिया। गाड़ी से निकलने के बाद अजगर ने गांव के घरों में घुसने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने लाठियों से उसको गांव की तरफ जाने से रोक दिया। करीब २ घंटे तक सडक़ पर अजगर को लोगों ने रोके रखा। जिसके बाद अजगर एक छोटे पेड़ पर चढ़ गया। इस दौरान लोग मोबाइल की टार्च से अजगर पर नजर रख रहे थे। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ से अजगर को उतारकर उसको पकड़ लिया। टीम ने अजगर को आबादी के एरिया से दूर फिर से जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। पल्ला थाना इंचार्ज सत्य प्रकाश के मुताबिक वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर अजगर का रेस्क्यू कर लिया। जिसको उन्होंने दूर जंगल मं छोड़ दिया है। किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / -मनोज तोमर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765779 Articles

Share this story