सोनीपत: वैदिक फोटो प्रदर्शनी में मिल रही राेचक जानकारियां

सोनीपत: वैदिक फोटो प्रदर्शनी में मिल रही राेचक जानकारियां


सोनीपत: वैदिक फोटो प्रदर्शनी में मिल रही राेचक जानकारियां


सोनीपत, 25 नवंबर (हि.स.)। विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय सोनीपत में अंतिम दिन शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर अंचल पांड्या संरक्षण विभागाध्यक्ष आईजीएनसीए सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार ने वैदिक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

प्रोफेसर अंचल पांड्या ने बताया कि इस स्वर्णप्रस्थ संग्रहालय में वैदिक से संबंधित भी एक गैलरी बनाई गई है, जिसमें काफी रोचक जानकारी मौजूद है। जहां हजारों वर्ष पहले लकड़ी से अग्नि प्रकट करने वाली कला की जानकारी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त हवन करने का सही तरीका भी दर्शाया गया है। वेदों की जानकारी से संबंधित लेख और काफ़ी चित्र प्रदर्शनी में शामिल लिए गए हैं। विश्व धरोहर सप्ताह के दौरान सातवे और अंतिम दिन प्रदर्शनी में खासतौर से औषधियों के संस्कृत नाम, पीपल को बोधिधूर्म, नीम को अरिष्ट, नक्षत्र वाटिका, वैदिक हेरिटेज पोर्टल, साम्बकृत सूर्य स्तुति, नीम, हवन कुंड, वस्त्र से भी संबंधित जानकारी यहां पहुंचने वाले स्कूली बच्चे और पर्यटक ले सकेंगे।

ब्यूटीफिकेशन सोसाइटी के सदस्य सचिव राजेश खत्री ने बताया कि 19 से 25 नवंबर तक मनाया गया, लोगों और स्कूली विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक धरोहर सप्ताह के दौरान जानकारी प्राप्त की। प्रवेश भी नि:शुल्क रहा। संग्रहालय का कार्य जल्द पूर्ण होने वाला है जिसका उद्घाटन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय पर्यटन मंत्री के माध्यम से करवाया जाएगा। ब्यूटीफिकेशन सोसाइटी के सदस्य सचिव राजेश खत्री ने उनका स्वागत किया और देश के प्रमुख संग्रहालय से संबंधित पुस्तक सौंपने के बाद संग्रहालय से संबंधित जानकारी दी।

हिन्दुस्थान समाचार/ नरेंद्र/संजीव

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story