हिसार: पर्वतारोही रीना भट्टी को किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
हिसार: पर्वतारोही रीना भट्टी को किया सम्मानित


हिसार, 22 अगस्त (हि.स.)। भगवान परशुराम जन सेवा समिति ने नगर की पर्वतारोही रीना भट्टी को सोमवार को अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में रुस की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रूस फतह कर हिसार पहुंचने पर स्वागत किया। रीना श्याम नगर की निवासी है।

समिति के संरक्षक दर्शन कौशिक व संस्थापक योगेन्द्र शर्मा ने रीना के आवास पर जाकर उसे व उसके परिवार को बधाई दी। दोनों ने रीना को भविष्य में और ज्यादा कामयाब होने का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर रीना ने बताया कि तिरंगा फहराने के बाद एक पल तो इतनी खुशी हुई कि आंखों में आंसू आ गये। बाकी तीन लड़कियां जो कि हैदराबाद, मध्यप्रदेश व झारखंड से थी, उसके पहुंचने के नौ मिनट बाद पहुंची। उसने सबसे पहले चोटी पर तिरंगा फहराया।

हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव

Share this story