पनीर में मिलावट की आशंका पर कैथल पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेयरी पर की छापेमारी

WhatsApp Channel Join Now
पनीर में मिलावट की आशंका पर कैथल पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग ने डेयरी पर की छापेमारी


कैथल, 27 नवंबर (हि.स.)। कैथल पुलिस ने मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ गांव ड्योढखेड़ी स्थित श्री श्याम डेयरी पर छापेमारी की। 26 नवंबर की रात की गई इस कार्रवाई के दौरान डेयरी से लगभग 700 किलोग्राम पनीर और रिफाइंड पाम ऑयल के 15-15 किलोग्राम के छह डिब्बे बरामद किए गए। जांच के दौरान सामने आया कि डेयरी में पनीर बनाने के लिए रिफाइंड पाम ऑयल का इस्तेमाल किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान डेयरी मालिक गांव किशनमोर निवासी सुमित कुमार भी मौके पर मौजूद मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक शर्मा की टीम ने पनीर के सैंपल लेकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की। इसके बाद मौके पर ही करीब 700 किलोग्राम पनीर को नष्ट करवा दिया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि डेयरी में तैयार किया जाने वाला पनीर चंडीगढ़ में सप्लाई किया जाता था। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। यह पूरी कार्रवाई एंटी नारकोटिक सेल कैथल के प्रभारी एसआई प्रदीप की अगुवाई में की गई। इस दौरान एएसआई अनिल कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभिषेक शर्मा मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784101 Articles

Share this story