सिरसा: राष्ट्रीय लोक अदालत में साठ हजार 627 मामलों का निपटारा

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: राष्ट्रीय लोक अदालत में साठ हजार 627 मामलों का निपटारा


सिरसा, 12 सितंबर (हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरसा द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बागोतिया ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों के निपटारे के लिए मामले रखे गए। इनमें मुख्य रूप से चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना, घरेलू विवाद, बिजली एवं पानी से संबंधित विवाद तथा दीवानी एवं फौजदारी मामलों सहित अन्य मामले शामिल थे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित बासठ हजार 405 मामलों में से साठ हजार 627 मामलों का निपटारा किया गया।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए छह बेंचों का गठन किया गया। इनमें अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट ज्योति लांबा, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देविंदर सिंह, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-कम-ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सोनिया, सिविल जज (जूनियर डिवीजन)-कम-ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रिचू, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी डबवाली शिवदेव शर्मा तथा सिविल जज (जूनियर डिवीजन)-कम-ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ऐलनाबाद प्रतीत सिंह शामिल रहे। उन्होंने बताया कि स्थायी लोक अदालत सिरसा में भी लोक अदालत का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि लोक अदालत की प्रक्रिया बेहद सरल एवं संक्षिप्त होती है।

उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर लोक अदालतों का आयोजन करवाया जाता है, ताकि अधिक से अधिक लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story