जींद के गांव धमतान साहिब में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

WhatsApp Channel Join Now
जींद के गांव धमतान साहिब में पुलिस ने चलाया सर्च अभियान


जींद, 29 नवंबर (हि.स.)। जिला पुलिस ने रविवार को बिजली निगम, वन विभाग के साथ गांव धमतान साहिब मे छापेमारी की और सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान के दौरान बाइक सवारो से 486 ग्राम गांजा बरामद हुआ। छापेमारी के दौरान बिजली चोरी के 23 मामले पकड़े गए। वही दो मामले लकड़ी चोरी के भी मामले पकड़े गए। छापामार टीम ने बिजली चोरी तथा लकड़ी चोरी वालो को 6.80 लाख रूपए जुर्माना लगाया है। छापेमारी के पीछे जिले में नशीले पदार्थों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना रहा है।

गांव धमतान साहिब मे छापेमारी व सर्च अभियान की कमान नरवाना के डीएसपी कमलदीप राणा ने संभाली। जिसमे शहर थाना नरवाना प्रभारी, सदर थाना नरवाना प्रभारी, गढी थाना प्रभारी, पुलिस चौकी धमतान साहिब, पुलिस चौकी दनौदा, पुलिस चौकी हुडा नरवाना व सीआईए स्टाफ नरवाना प्रभारी पुलिस बल के साथ शामिल हुए। पुलिस के साथ बिजली विभाग, डॉग स्क्वायड, नशा मुक्ति व वन विभाग की टीमे भी शामिल हुई।

गांव धमतान साहिब मे पुलिस ने छापेमारी से पूर्व योजना का खाका तैयार कर लिया था। उन ठिकानो तथा गलिया को चिन्हित कर लिया गया। फि उसी हिसाब से अलग टीम बनाई गई। फिर योजना के अनुसार रविवार अल सुबह टीमो ने धमतान साहिब गांव में पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों, मकानों तथा नशे के कारोबार से जुड़े संभावित ठिकानों को घेर लिया और सर्च अभियान चलाया। की सघन जांच की। तलाशी के दौरान सीआईए नरवाना व चौकी प्रभारी धमतान साहिब की टीमों ने बाइक सवार गांव धमतान साहिब निवासी मनोज को काबू कर उसके कब्जे सेे 486 ग्राम गांजा बरामद किया है। टीमो ने गांव से दो संदिग्ध मोटरसाइकिलों को शक की बिनाह पर कब्जा पुलिस में लिया है ।

संयुक्त छापेमारी के दौरान मकानों में अवैध बिजली की सप्लाई व वन विभाग द्वारा अवैध लकडिय़ा भी पकडी है । जिसमें बिजली चोरी के 23 मकानो मे बिजली चोरी पकड़ी गई। जिन्हे 6.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वन विभाग ने दो लकड़ी चोरी के मामले पकड़े। जिन्हे 30 हजार रूपए जुर्माना लगाया गया है।

डीएसपी कमलदीप राणा ने बताया कि नशे के कारोबार व अपराध पर रोक लगाने के लिए सयुक्त छापेमारी की गई थी। जिसके दौरान नशा, बिजली तथा चोरी के मामले पकडे गए है। फिलहाल मामले दर्ज कर लिए गए है। जुर्माना भी लगाया गया है। उन्होने कहा कि नशा तस्करों, नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले लोगों और ऐसे संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785226 Articles

Share this story