जींद : नशा तस्करी में महिला सहित दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
जींद : नशा तस्करी में महिला सहित दो गिरफ्तार


जींद, 17 नवंबर (हि.स.)। जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से एक महिला सहित दो लोगों को नशा तस्करी के मामलों में मंगलवार काे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बाइक सवार एक व्यक्ति से 444 ग्राम अफीम व महिला से 4.53 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

सीआइए सफीदों पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक सवार व्यक्ति नशा बेचने के लिए सफीदों शहर में आएगा। जिसके आधार पर पुलिस ने ईदगाह के निकट नाकेबंदी कर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ समय के बाद एक बाइक सवार वहां पर आया। पुलिसकर्मियों ने बाइक को रूकवा कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 444 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में बाइक सवार की पहचान गांव रोहड़ निवासी गुरमीत के रूप में हुई। शहर थाना सफीदों पुलिस ने गुरमीत के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। मंगलवार को जानकारी देते हुए शहर थाना सफीदो के जांच अधिकारी विरेंद्र ने बताया कि आरोपित से नशे के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।

दूसरी ओर डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली थी कि विकास नगर में एक महिला नशीले पदार्थ बेचने के लिए ग्राहको का इंतजार कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला को काबू कर लिया। महिला की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.33 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में महिला की पहचान विकास नगर निवासी मीना के रूप में हुई। शहर थाना पुलिस ने मीना के खिलाफ नशीला पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778673 Articles

Share this story