यमुनानगर:स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं चार मामले

WhatsApp Channel Join Now
यमुनानगर:स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं चार मामले


यमुनानगर:स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं चार मामले


यमुनानगर, 29 नवंबर (हि.स.)। यमुनानगर पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 42 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पुराना हमीदा निवासी इंतजार पुत्र मोहम्मद अहमद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

सेल के इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव बुड़िया के पास एक युवक नशीला पदार्थ लेकर उसे बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी की कार्रवाई के लिए मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 42 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान इंतजार के रूप में हुई।

पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी इसी प्रकार के चार मामले दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया था और नशा तस्करी के इस मामले में अन्य कोई व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785226 Articles

Share this story