सोनीपत: यातायात नियम तोड़ने पर 377 चालान, 14 वाहन किए गए इम्पाउंड

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: यातायात नियम तोड़ने पर 377 चालान, 14 वाहन किए गए इम्पाउंड


सोनीपत, 05 अक्टूबर (हि.स.)। सोनीपत

में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सोनीपत पुलिस ने चार

अक्टूबर की शाम विशेष जांच अभियान चलाया। यातायात जोन सोनीपत की टीम ने अलग-अलग स्थानों

पर वाहनों की जांच की। इस दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के कुल 377 चालान किए

गए, जबकि 14 वाहनों को इम्पाउंड किया गया।

पुलिस

के अनुसार अभियान में ट्रिपल राइडिंग के सात, अवैध लाल-नीली बत्ती के छह, ब्लैक फिल्म

के 17, रॉन्ग पार्किंग व ड्राइविंग के 162, लेन बदलने के 47, बिना नंबर प्लेट के

41, निर्धारित पैटर्न की नंबर प्लेट नहीं लगाने पर 36 और बिना सीट बेल्ट के 24 चालान

किए गए। अन्य यातायात उल्लंघनों में 39 चालान किए गए। इसके अलावा बीएस-3 श्रेणी के

नौ तथा अन्य पांच वाहनों को इम्पाउंड किया गया।

पुलिस

आयुक्त सोनीपत ममता सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात सोनाक्षी

सिंह के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। पुलिस उपायुक्त सोनाक्षी सिंह ने कहा कि

यातायात नियमों का पालन करना हर वाहन चालक की जिम्मेदारी है। नियमों की अनदेखी से चालक

के साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है।

ब्लैक फिल्म, गलत

नंबर प्लेट, लेन बदलने, रॉन्ग पार्किंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना सीट बेल्ट और बिना हेलमेट

जैसे उल्लंघनों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वाहन चालकों से अपील की गई कि वे चालान

से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें।

दोपहिया चालक हेलमेट और कार चालक सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें तथा निर्धारित लेन व गति

सीमा का पालन करें। पुलिस का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात व्यवस्था

सुचारु रखते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story