कैथल में पराली जलाने के 24 नए मामले, किसानों के खिलाफ एफआईआर

WhatsApp Channel Join Now

कैथल, 11 नवंबर (हि.स.)। कैथल जिले में फसल अवशेष जलाने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। एक ही रात में पराली जलाने के 24 मामले सामने आने के बाद कृषि विभाग की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग थानों में संबंधित किसानों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। प्रशासन की ओर से रोक के बावजूद पराली जलाने की घटनाएं सामने आने से निगरानी व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।पुलिस के अनुसार, संबंधित किसानों ने धान के फसल अवशेषों में आग लगाकर पर्यावरण प्रदूषण बढ़ाया है। पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने गांव स्तर पर निगरानी कमेटियां गठित की हैं। ये कमेटियां खेतों में फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर नजर रख रही हैंडीएसपी रमेश चंद्र ने बताया कि पराली जलाने के आरोप में कसोली निवासी गुरमेल सिंह, टटियाना निवासी बलदेव सिंह, सुगलपुर निवासी महेंद्र सिंह, अहमदपुर निवासी अमरजीत सिंह, बलबेहड़ा निवासी भजन सिंह, पीडल निवासी जंगीर सिंह, पबनावा निवासी ईश्वर सिंह, दाबा निवासी भूपेंद्र सिंह, प्रताप सिंह व जसविंद्र सिंह तथा खरादी निवासी महेंद्र सिंह और संतोख सिंह के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।इसी प्रकार हेमू माजरा निवासी रतन कुमार व हरप्रीत सिंह, भाटिया निवासी मोहन सिंह, खरौदी निवासी बग्गा, माजरी निवासी अवतार सिंह, सुल्तानिया निवासी फूला राम, फरल निवासी जयचंद, डुलयानी निवासी अनिल, खेड़ी सिंबल निवासी भारत, खेड़ी रायवाली निवासी अशोक, भूना निवासी सतविंद्र सिंह और कांगथली निवासी तारो के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की है।

डीएसपी रमेश चंद्र ने बताया कि जिले में अब तक पराली जलाने के आरोप में 42 किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसानों से अपील की गई है कि वे धान के फसल अवशेषों को आग न लगाएं और पराली प्रबंधन के वैकल्पिक तरीकों को अपनाएं।पुलिस के अनुसार, भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 163 के तहत 15 सितंबर से फसल अवशेष जलाने पर प्रतिबंध संबंधी आदेश लागू हैं। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ वायु एवं प्रदूषण नियंत्रण संबंधी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। कृषि विभाग ने भी पराली जलाने की सूचना मिलने पर संबंधित किसानों के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज अत्रे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775405 Articles

Share this story