जींद: भाजपा सरकार किसानों के साथ,15 दिन में होगा समस्याओं का समाधान

WhatsApp Channel Join Now
जींद: भाजपा सरकार किसानों के साथ,15 दिन में होगा समस्याओं का समाधान


जींद, 18 जनवरी (हि.स.)। उचाना विधायक देवेंद्र अत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है। हरियाणा प्रदेश ऐसा प्रदेश है जहां 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जाती है। आज पूरे देश में किसान हित में अनेकों योनजाएं शुरू की है। उचाना विधायक देवेंद्र अत्री रविवार को उचाना खुर्द गांव में देशभक्त किसान चौपाल के दौरान शिकायतें सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। चौपाल में जिलाध्यक्ष तिजेंद्र ढुल, जिला प्रभारी मदन लाल गोयल प्रमुख रूप से पहुंचे। आसपास के गांव से पहुंचे ग्रामीणों, किसानों ने अपनी समस्याओं को रखा।

करीब तीन घंटे तक चली देशभक्त किसान चौपाल में 228 शिकायत आई। खेतों फैमली आईडी, पीने के पानी से संबंधित शिकायत अधिक रही। कई समस्याओं के समाधान को लेकर मौके पर मौजूद कई विभागों के अधिकारियों को समाधान के निर्देश देने के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। जिन समस्याओं का समाधान उचाना नहीं होगा उनका जींद होगा जिनका जींद नहीं होगा उनका चंडीगढ़ से 15 दिन के अंदर करवाना सुनिश्चित किया गया।

विधायक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंत्तोदय तक जाना है। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को लाभ मिले ये सरकार की सोच है। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नायब सिंह सैनी ने अंत्तोदय की सोच को साकार करने का काम किया है। आज हम खुली हवा में सांस ले रहे है ये देश भक्तों की देन है। हमारे देशभक्तों ने जो किया है उनकी वजह से हम खुली हवा में सांस ले रहे है ये चौपाल उनको समर्पित है। किसान हमारे अन्नदाता हैं, जो भगवान से कम नहीं है। 2047 का विकसित भारत का जो लक्ष्य है, उसमें उचाना विधानसभा की भूमिका अहम रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story