जींद पुलिस का दावा, तीन वर्षों में महिला विरुद्ध अपराधों में आई कमी

WhatsApp Channel Join Now
जींद पुलिस का दावा, तीन वर्षों में महिला विरुद्ध अपराधों में आई कमी


जींद, 11 मई (हि.स.)। समाज में आधुनिकता के साथ बढ़ रहे महिला अपराधों पर नकेल डालने के लिए पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान कारगर साबित हो रहे हैं। महिला सुरक्षा व उनके अधिकारों के लिए 24 घंटे तैयार महिला पुलिस महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवा रही है। जिला जींद पुलिस प्रशासन महिलाओं कि सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है। वर्ष 2024 में जिला पुलिस को दहेज उत्पीडऩ, मारपीट, छेड़छाड़, अपरहण, बलात्कार आदि कि 2218 शिकायतें दर्ज हुई। जिसमें महिला पुलिस टीम के सहयोग से 1980 मामलों का निदान किया गया। वही गंभीर मामलों में पुलिस ने मामलें दर्ज कर अपराधियों को सलाखों के पिछे भेजने का काम किया। इसी प्रकार वर्ष 2025 में 1834 शिकायतें महिला विरुद्ध अपराधों कि शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिसमें 1709 शिकायतों को पचायंतों व आपसी भाईचारे के साथ निपटाया गया। वर्ष 2024-25 में महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों में लगभग 19 प्रतिशत की कमी आई। वर्ष 2026 में अबतक पुलिस विभाग को महिला विरुद्ध अपराधों की 379 शिकायतें मिली हैं। जिसमें से 333 शिकायतों का महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा निदान किया गया।

महिलाओं कि सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग की महिला टीमें तैयार : एसपी

एसपी कुलदीप सिंह ने कहा कि महिलाओं कि सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग की महिला टीमें तैयार रहती हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस टीमों द्वारा स्कूल, कॉलेजों व पार्कों आदि में समय-समय पर गश्त करके मनचलों पर भी सख्त कार्रवाई अमल में लाती है। पुलिस प्रशासन द्वारा स्कूल, कॉलेजों व सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन जागरुक्ता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें महिलाओं से मिलकर उनके अधिकारों एंव सुरक्षा के बारे में जारगरुक कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिलाओं के अधिकारों व सुरक्षा को देखते हुए महिला थाना व हेल्पिंग डेस्क पर महिला पुलिस कर्मचारी व अधिकारियों कि तैनाती कि गई है ताकी पीडि़त महिला निरूसकोंच अपनी समस्या को बता सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story