सोनीपत: प्लाॅट विवाद में झगड़ा 2 घायल, केस दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत:      प्लाॅट विवाद में झगड़ा 2 घायल, केस दर्ज


सोनीपत, 2 फ़रवरी (हि.स.)।

सोनीपत

के मुरथल रोड पर प्लॉट विवाद कुछ नकाबपोशों ने प्लॉट पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान

लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें मनोज और ठेकेदार कुलदीप घायल हो गए। पुलिस ने केस

दर्ज कर लिया है।

सेक्टर-13

सोनीपत में रहने वाले मनोज ने रविवार काे बताया कि उसके पिता दयानंद के नाम मुरथल रोड सोनीपत

1346 गज का प्लाॅट है। इसके साथ में नरेश, जगमेंद्र, धज्जाराम निवासी रेवली का प्लाॅट

है। इन्होंने किराये पर बिल्डिंग मेटिरियल सप्लायर को दिया हुआ है। इस काफी समय से

विवाद चला आ रहा है। अपने प्लाट की पैमाइश करवा कर उपायुक्त के आदेशानुसार 30 जनवरी

को इस प्लाॅट पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस की मौजदूगी में कब्जा ले लिया था। वे अपने

प्लाट में एक कमरा बना रहे हैं। निर्माण का ठेका कुलदीप निवासी मयूर विहार कालोनी को

दिया हुआ है। शनिवार दोपहर में कुलदीप थे तो कई युवक वहां पहुंचे। उन्होंने चेहरों

पर मास्क, परने व मफलर बांधे हुए थे। आकर बोले कि हमारे प्लाॅट मे काम क्यों कर रहे

हो। उन्होंने वहां पर लोगों को डंडे हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस कॉल करने पर 5 लड़के

मौके से भाग गए। दीपक व अशोक कुमार ने कार में बैठकर उनका पीछा किया तो वो रेवली रजवाहे

से बाइकों पर भाग गए। मनोज व कुलदीप को सोनीपत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मनोज का आरोप है कि यह हमला पड़ोसी प्लॉट मालिकों ने कराया है। थाना सेक्टर-27 पुलिस

ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story