सोनीपत:दुकान की बेसमेंट से 17 कट्टे और सात पेटी पटाखे बरामद

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत:दुकान की बेसमेंट से 17 कट्टे और सात पेटी पटाखे बरामद


सोनीपत, 09 नवंबर (हि.स.)। गोहाना की नई सब्जी मंडी स्थित दुकान नंबर 41 के बेसमेंट में

रखे 17 कट्टे छोटे-बड़े पटाखे और सात पेटियां बरामद हुई हैं। फायर विभाग की टीम ने

मौके पर जांच की तो बेसमेंट में आग से बचाव के लिए कोई उपकरण नहीं मिला। आबादी के बीच

स्थित भवन में पटाखों का भंडारण किया जा रहा था। फायर विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी

रमेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें दुकान

के बेसमेंट में पटाखे रखे होने की सूचना मिली थी। इस पर फायर विभाग की टीम ने मौके

पर पहुंचकर जांच की। वहां 17 कट्टे छोटे-बड़े पटाखे और सात पेटियां मिलीं। बेसमेंट

में आग से बचाव के लिए फायर सेफ्टी उपकरण भी नहीं लगे थे। इसके बाद कोर्ट चौकी पुलिस

को सूचना दी गई। कोर्ट चौकी में तैनात एएसआई नसीब ने बताया कि वह हेड कांस्टेबल अनिल

के साथ मौके पर पहुंचे थे।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने अपनी शिकायत के साथ पटाखे पुलिस

को सौंपे। पुलिस ने अलग-अलग कट्टों और पेटियों से पटाखों के नमूने लेकर उन्हें सबूत

के तौर पर कब्जे में लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर श्रवण कुमार निवासी दरियापुर

कॉलोनी, गली नंबर दो, पानीपत चुंगी, गोहाना के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय

संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774432 Articles

Share this story