जींद : विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी के दो आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
जींद : विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी के दो आरोपित गिरफ्तार


जींद, 30 अक्टूबर (हि.स.)। एवीटी स्टाफ पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एवीटी स्टाफ जींद के इंचार्ज यशवीर सिंह ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि गांव कालवा निवासी जगत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी को पढ़ाई के लिए कनाडा भेजना चाहता था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान गांव पौली निवासी सोनू के माध्यम से जसबीर सहित अन्य व्यक्तियों से हुई थी। उन्होंने उसकी बेटी को कनाडा भेजने का भरोसा दिला कर 15 लाख रुपये में सौदा तय किया।

उनके कहने पर उसने अलग-अलग बैंक खातों में करीब 15 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद आरोपित जसबीर ने कनाडा का फर्जी वीजा तथा यूनिवर्सिटी में एडमिशन से संबंधित दस्तावेज भेज दिए। बाद में वीजा एवं दस्तावेजों की जांच करवाई तो वह फर्जी निकले। जुलाना थाना पुलिस ने जगत की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर एवीटी स्टाफ जींद ने आरोपित मोहित व जसबीर को पहले ही गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। दोनों ने पूछताछ में जुहापुर, अहमदाबाद (गुजरात) निवासी हामिद व हामिद मियां सिराजमिया के नाम बताए। जिस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769592 Articles

Share this story