जींद : सोलर पंपों की केबल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
जींद : सोलर पंपों की केबल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार


जींद, 06 नवंबर (हि.स.)। खेतों में लगे सोलर पंपों की केबल चोरी करने वाले गिरोह का जुलाना पुलिस और एवीटी स्टाफ की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

शुक्रवार को जानकारी देते हुए थाना जुलाना प्रभारी उपनिरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि गांव करेला निवासी नरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके खेत में लगे सोलर पंप की केबल एक युवक काट कर ले जा रहा था।

इसी दौरान उसे देख कर आरोपी केबल मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने आरोपित की पहचान जुलाना निवासी नरेश के रूप में की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने नामजद आरोपित नरेश को देवरड़ फाटक जुलाना के पास से गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस पूछताछ में उसने अपने तीन अन्य साथियों जुलाना के ही गुरमीत, मोहित और कमल उर्फ छोटा का नाम लिया। चारों जुलाना क्षेत्र में पिछले करीब अढाई महीने से सोलर पंपों की केबल चोरी करने की कई वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इसके बाद पुलिस ने तीनों अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की गई 13 किलो 250 ग्राम तांबे की तार, 12 हजार रुपये की नकदी और वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों आरोपितों को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773352 Articles

Share this story