सिरसा: जिले में 12 हजार ने दी एचटेट परीक्षा, 2219 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: जिले में 12 हजार ने दी एचटेट परीक्षा, 2219 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित


सिरसा, 05 जुलाई (हि.स.)। जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) संपन्न हुई। परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को सुबह और सायंकालीन सत्र में लेवल-2 और लेवल-1 की परीक्षा आयोजित की गई। लेवल-2 टीजीटी की परीक्षा में कुल अभ्यार्थियों 7463 में से 6390 ने परीक्षा दी और 1073 अभ्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सायंकालीन सत्र में हुई लेवल-1 पीआरटी की परीक्षा में 2865 में से 2282 अभ्यार्थी शामिल हुए और 583 गैरहाजिर रहे। इससे पहले दिन शनिवार को लेवल-3 पीजीटी की परीक्षा जिला के 13 परीक्षा केंद्र पर 3347 कैंडिडेट ने परीक्षा दी थी, वहीं 563 अभ्यार्थी अनुपस्थित रहे।

नोडल अधिकारी अमित मनहर ने बताया कि रविवार पांच जुलाई को प्रात: कालीन सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 12:30 बजे तक लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा के लिए 24 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे, वहीं सायं कालीन सत्र में दोपहर बाद 3 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा के लिए 09 केंद्र बनाए गए। जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला ने बताया कि जिले में दोनों दिन परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। तीनों लेवल की परीक्षा के लिए 24 केंद्र बनाए गए थे जिसमें कुल 14238 अभ्यार्थियों में से 12019 ने परीक्षा दी है जबकि 2219 अनुपस्थित पाए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story