सोनीपत: प्रधानमंत्री मोदी का सेवा, सुशासन को समर्पित 12 साल : डाॅ अरविंद शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
सोनीपत: प्रधानमंत्री मोदी का सेवा, सुशासन को समर्पित 12 साल : डाॅ अरविंद शर्मा


सोनीपत, 10 जून (हि.स.)। सहकारिता,

कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा लगातार बढ़ी है। आज विश्व

भारत की बात गंभीरता से सुनता है और वैश्विक मंचों पर देश मजबूत तथा निर्णायक भूमिका

निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष केवल राजनीतिक

उपलब्धियों के नहीं, बल्कि भारत के नवनिर्माण, आत्मनिर्भरता और विकसित राष्ट्र बनने

की दिशा में मजबूत आधारशिला साबित हुए हैं।

बुधवार

को डॉ. अरविंद शर्मा ने आदर्श नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में हवन में आहुति

देकर तथा जलाभिषेक कर भगवान महादेव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और उत्तम

स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित भंडारे

का शुभारंभ किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि वर्ष

2014 में शुरू हुई विकास यात्रा ने भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में स्थापित

करने का काम किया है। पिछले 12 वर्षों में देश ने सुशासन, पारदर्शिता, विकास और गरीब

कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

डॉ.

शर्मा ने कहा कि आज भारत डिजिटल क्रांति में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री

मोदी के नेतृत्व में देश ने रक्षा, अंतरिक्ष, आधारभूत ढांचा, रेल, सड़क निर्माण और

ऊर्जा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। इस अवसर पर डॉ. रीटा शर्मा सहित अनेक

जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

Share this story