हिसार : 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में भिवानी का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में भिवानी का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा


प्लॉट-मकान बेचने और कारोबार के नाम पर रकम हड़पने का आरोप

हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने दबोचा

हिसार, 21 नवंबर (हि.स.)। प्लॉट-मकान बेचने और कारोबार के नाम पर 40 लाख रुपये

की धोखाधड़ी के मामले में एचटीएम थाना पुलिस ने भिवानी निवासी युवक को गिरफ्तार किया

है। आरोपी की पहचान भिवानी के न्यू भारत नगर निवासी शुभम गुप्ता के रूप में हुई है।

पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, तलवंडी राणा निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय

में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने प्लॉट-मकान बेचने और कारोबार के नाम

पर उनसे कुल 40 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत की जांच के आधार पर एचटीएम थाना में शुभम

गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने बैंक खातों का रिकॉर्ड

और संबंधित दस्तावेज जुटाए तथा गवाहों के बयान दर्ज किए। आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने 16 सितंबर 2026 को खारिज कर दी थी। इसके बाद एचटीएम

थाना की पुलिस टीम ने पीएसआई उपेन्द्र के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए शुभम गुप्ता

को काबू कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780947 Articles

Share this story