हिसार : हरियाणा सरकार गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध : रणबीर गंगवा
मंत्री ने धांसू
में गौशालाओं को 84 लाख 41 हज़ार रुपए से अधिक की राशि के चेक वितरित किए, शेड का किया
लोकार्पण
हिसार, 25 अप्रैल
(हि.स.)। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने गांव धांसू
में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न गौशालाओं को अनुदान राशि के चेक वितरित किए। इस अवसर
पर उन्होंने धांसू गोशाला में लगभग 17 लाख रुपये की लागत के शेड का लोकार्पण भी किया।
कैबिनेट मंत्री
रणबीर गंगवा ने शनिवार काे कहा कि हरियाणा सरकार गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत
है। सरकार की गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन नीति के तहत गौशालाओं को आर्थिक सहायता प्रदान
कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। आज गौशालाओं को 84 लाख
41 हज़ार 560 रुपए की राशि दी गई है। श्री गौ रक्षा सेवा समिति, अग्रोहा रोड, बरवाला
को 11 लाख 88 हजार 640 रुपए, श्री लाडवा गौशाला को 11 लाख 96 हजार, श्री गोपाल गौशाला,
टोहाना रोड, बरवाला को 14 लाख 60 हज़ार 960, श्री शिव गौशाला समिति, नियाना को 14 लाख
02 हज़ार 540, राधा कृष्ण गौशाला, धांसू को 12 लाख 37 हज़ार 400, श्री शालिग्राम गोधाम,
तलवंडी राणा को 8 लाख 50 हज़ार 080, उमा मनोहर गौ सेवा सदन, तलवंडी राणा को 2 लाख
16 हज़ार 200 तथा बाबा मोतीनाथ गौशाला, जुगलान को 10 लाख 89 हज़ार 740 रुपए की राशि
के चेक वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिला
परिषद अध्यक्ष सोनू सिहाग डाटा, पार्षद ओपी मालिया, पूर्व चेयरमैन रणधीर धीरू, अभिषेक
शर्मा, अजय कांत जांगड़ा, वेदप्रकाश बेनीवाल, सरपंच सुरजीत, बनवारी लाल, प्रेम जयाणी,
वेदप्रकाश, राजपाल, विनोद, राम भगत, धर्मवीर सहित गांव के गणमान्य नागरिक, आसपास की
गौशालाओं के प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में गोभक्त उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

