हिसार : माता अमृता देवी की प्रतिमा अनावरण की मांग पर इनसो का प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : माता अमृता देवी की प्रतिमा अनावरण की मांग पर इनसो का प्रदर्शन


विश्वविद्यालय प्रशासन व इनसो में नहीं बनी सहमति,

14 छात्र हिरासत में लिए

हिसार, 23 फरवरी (हि.स.)। यहां के गुरु जम्भेश्वर

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में माता अमृता देवी की प्रतिमा के अनावरण

की मांग पर प्रदर्शन कर रही इनेलो की छात्र इकाई इनसो व गुजवि प्रशासन के बीच विवाद

हो गया। इनसो के प्रदेशाध्यक्ष साहिलदीप कंसवा ने अपने समर्थकों के साथ साेमवार काे विश्वविद्यालय

के मेन गेट पर प्रदर्शन किया। स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और

कुछ छात्रों को हिरासत में ले लिया गया।

मामले के अनुसार इनसो ने कुछ दिन पूर्व ही चेतावनी

दी थी कि यदि 22 फरवरी तक गुजवि प्रशासन माता अमृता देवी की प्रतिमा का अनावरण नहीं

करवाता है तो संगठन अपने अनुसार बिश्नोई समाज की किसी छात्रा या महिला से यह कार्य

करवाएगा। संगठन का आरोप है कि विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति कार्यालय की ओर जाने

वाले मेन चौक पर खेजड़ी बलिदान की स्मृति में माता अमृता देवी की प्रतिमा स्थापित की

गई है। इस चौक का निर्माण लगभग 6 माह पहले पूरा हो चुका है, लेकिन प्रतिमा अब तक ढकी

हुई है और उसका अनावरण नहीं किया गया है।

प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रतिनिधियों की विश्वविद्यालय

प्रशासन से बातचीत कराई गई, लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद पुलिस ने एहतियातन

कार्रवाई करते हुए साहिलदीप कंसवा सहित 14 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

उन्हें पुलिस बस से पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। साहिलदीप कंसवा ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय

प्रशासन उद्घाटन को राजनीतिक कार्यक्रम बनाना चाहता है और किसी बड़े नेता से इसका लोकार्पण

करवाने की योजना बना रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रतिमा का अनावरण बिश्नोई समाज की

किसी छात्रा से कराया जाए। उल्लेखनीय है कि दिसंबर माह में सीएम सैनी का कार्यक्रम

विश्वविद्यालय में प्रस्तावित था, जो बाद में रद्द हो गया था। इसी मांग पर इनसाे ने प्रदर्शन किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story