हिसार : नहर में मिला 71 वर्षीय बुजुर्ग का शव, आधार कार्ड से हुई पहचान

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : नहर में मिला 71 वर्षीय बुजुर्ग का शव, आधार कार्ड से हुई पहचान


हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहने वाले थे अनुपम जैन

परिजनों ने घरेलू कारणों से परेशान रहने की बात कही

हिसार, 25 सितंबर (हि.स.)। आजाद नगर क्षेत्र में शुक्रवार को नहर में 71 वर्षीय

बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नहर में शव दिखाई देने पर किसी व्यक्ति ने पुलिस

को सूचना दी। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक की मदद

से शव को नहर से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसके पास से आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के आधार

पर मृतक की पहचान सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अनुपम जैन के रूप में

हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि अनुपम जैन पिछले कई दिनों से घरेलू कारणों के

चलते परेशान चल रहे थे। हालांकि, नहर में उनके पहुंचने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो

पाया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

आजाद नगर थाना के जांच अधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि शव पर किसी तरह के

चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों को सूचना देकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब

परिजनों के बयान दर्ज करेगी और उनके बयानों तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के

आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि

बुजुर्ग नहर में कैसे पहुंचे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story