हिसार : आईएएस अधिकारी विक्रम सिंह को ऊर्जा विभाग में अतिरिक्त जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : आईएएस अधिकारी विक्रम सिंह को ऊर्जा विभाग में अतिरिक्त जिम्मेदारी


हिसार, 04 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने

एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विक्रम सिंह को ऊर्जा

विभाग में अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी इस

आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और सूचना के लिए भेज दी गई

है।

आदेश के अनुसार, वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी

विक्रम सिंह, जो वर्तमान में हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड, नई दिल्ली के प्रबंध निदेशक

के साथ-साथ दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण

निगम (यूएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, को अब हरियाणा सरकार के

ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव के रूप में भी नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति उनके वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त

होगी और उन्हें यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से सौंपी गई है। आदेश में उल्लेख किया

गया है कि यह पदस्थापना रिक्त पद के विरुद्ध की गई है। प्रशासनिक हलकों में इस निर्णय को ऊर्जा क्षेत्र

में समन्वय और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story