हिसार : अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों के बोर्ड ने किया शिक्षिका का पोेस्टमार्टम

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों के बोर्ड ने किया शिक्षिका का पोेस्टमार्टम


पहले नागरिक अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा,

पुलिस पर जड़े आरोप

पुलिस ने आश्वासन देकर परिजनों को समझाया, महिला

आयोग ने मांगी रिपोर्ट

हिसार, 02 मई (हि.स.)। शहर के सेक्टर-13 में

शिक्षिका सोनिया आनंद की हत्या के रोषस्वरूप परिजनों ने आरोपी पति व अन्य की तुरंत

गिरफ्तारी की मांग की है। सोनिया के परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर नागरिक

अस्पताल में हंगामा कर दिया और कहा कि जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होगी वे शव

का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस जब शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज अग्रोहा

ले जाने लगी तो उस समय भी परिजनों ने विरोध किया। पुलिस ने काफी देर तक उनको समझाया

फिर पोस्टमार्टम के लिए लेकर गए। मेडिकल कालेज अग्रोहा में चिकित्सकों के बोर्ड ने

शव का पोस्टमार्टम किया।

पुलिस ने मृतका के परिजनों को आश्वासन दिया है

कि मृतका के पति, जेठ, जेठानी और सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और जेठ

नितिन, जेठानी वंदना और सास शकुंतला से पूछताछ की जा रही हैं। आरोपित पति सौरभ की तलाश

के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई है। पुलिस से मिले आश्वासन के बाद परिजनों ने शव

उठाया और दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

नागरिक अस्पताल में शनिवार सुबह मृतका के परिजन

पहुंचे और उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस ने अभी

तक घर के आसपास लगे सीसीटीवी नहीं खंगाले और न ही अभी तक आरोपित सौरभ को गिरफ्तार किया

है। आरोपित सौरभ खुलेआम घूम रहा है। उन्होंने बताया कि सोनिया आनंद का पति और ससुरालवाले

दहेज की खातिर उसको प्रताड़ित करते थे। तीन माह पहले भी सौरभ ने सोनिया को गला दबा

कर मारने का प्रयास किया था। उस समय पुलिस में शिकायत भी दी थी। परिजनों के अनुसार

पुलिस आरोपितों के साथ मिली हुई है। उनसे पूछताछ करने की बजाय उनकी फोन पर किसी से

बात करवाई जा रही है।

बेटी बोली, मां के साथ करता था मारपीट

मृतका की बहन शालू ने बताया कि सोनिया की आठ

साल की बेटी मिसीका है। उसका रो-रो कर बुरा हाल है। राेते समय वह बोल रही है कि पिता

अक्सर मां के साथ मारपीट करते थे। उनका कई बार गला भी दबाया गया। परिजनों का कहना है

कि मिसीका अपनी मां को तलाश कर रही है। अब आठ साल की बच्ची को कैसे समझाए।

महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट

उधर, हरियाणा राज्य महिला आयोग ने पुलिस अधीक्षक

सिद्धांत जैन को मेल कर सेक्टर 13 में शिक्षिका सोनिया आनंद हत्याकांड की कार्रवाई

की रिपोर्ट मांगी है। मेल पर भेजे गए पत्र में लिखा है कि यह एक अत्यंत गंभीर और संवेदनशील

मामला है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा राज्य महिला आयोग ने इस मामले

में कार्रवाई की कार्रवाई की रिपोर्ट, आरोपितों की गिरफ्तारी और जांच कमेटी की रिपोर्ट

तीन दिन में मांगी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story